प्रशिक्षित युवाओं को मिले योग्यता अनुसार रोजगार ; मुख्य सचिव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची/बोकारो : मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बोकारो स्टील प्लांट के समग्र विकास और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की । बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी ने स्पष्ट कहा कि सेल को पारदर्शी संवाद और समन्वय के जरिए स्थानीय मुद्दों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टील नीति के तहत बोकारो में कई विकासात्मक कार्य हो रहे हैं, लेकिन यह जरूरी है कि स्थानीय निवासियों को यह महसूस न हो कि वे पीछे छूट गए हैं। मुख्य सचिव ने सोमवार को सेल चेयरमैन अमरेंद्र प्रकाश, विभिन्न विभागों के सचिवों और बोकारो जिला प्रशासन के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि सेल जिन युवाओं को प्रशिक्षित करता है, उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए। साथ ही स्थानीय समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर हो। बैठक में विस्थापित परिवारों और पुनर्वास से वंचित गांवों के मुद्दे पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। बोकारो के 20 गांवों के पुनर्गठन की बात सामने आई, जिसमें चास ब्लॉक के 9 पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव दिया गया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि यह प्रस्ताव जिला पंचायती राज विभाग द्वारा दिया गया है, लेकिन सेल की सहमति नहीं मिल रही। इस पर मुख्य सचिव ने बोकारो प्रशासन को निर्देश दिया कि सरकारी ज़मीन पर मकान बनाकर प्रभावितों को बसाया जाए। बैठक में सेल द्वारा 756.94 एकड़ अप्रयुक्त वन भूमि को वन विभाग को लौटाने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सीमांकन कर नक्शा तैयार करने और पिलरिंग का खर्च सेल द्वारा वहन करने का निर्देश दिया। सेल की मौजूदगी वाले 13 शहरों में से 3 टॉप टेन में हैं, ऐसे में बोकारो स्टील सिटी को भी उसमें लाने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त ने इसे “टॉप वन सिटी” बनाने का खाका प्रस्तुत किया, जिसमें चेयरमैन ने सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बोकारो में 1932 एकड़ पर अतिक्रमण बड़ी चुनौती है, लेकिन 20 हजार करोड़ की लागत से विस्तारीकरण की योजना से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन