**प्राथमिक विद्यालय रौतेय में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त जारी**

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रौतेय में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में जारी है। परीक्षा को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक गणेश रजक की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

निर्धारित समय सुबह 10 बजे से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की प्रथम पाली में हिंदी, उर्दू और बंगला की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। इसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे दिन भी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की गईं। प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक गणेश रजक ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक कुल 119 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें से 104 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए विभाग की ओर से अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। विद्यालय के वरीय शिक्षक राजेश कुमार को परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्राथमिक विद्यालय औरंगा के शिक्षक मो. नसीम की प्रतिनियुक्ति वीक्षक के रूप में की गई है।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ बैठाया गया। प्रत्येक बेंच पर दो छात्र-छात्राओं को क्रमवार बैठाया गया और एक-दूसरे के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराई गई। परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया। विद्यालय के वरीय शिक्षक राजेश कुमार ने परीक्षा प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को प्रथम पाली में हिंदी, उर्दू और बंगला तथा द्वितीय पाली में विज्ञान की परीक्षा हुई। 16 सितंबर को प्रथम पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में कक्षा 3 से 5 के लिए पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान की परीक्षा निर्धारित थी। 17 सितंबर को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम पाली में गणित की परीक्षा हुई। 18 सितंबर को शैक्षणिक गतिविधियों के आकलन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाना है। वहीं 19 सितंबर को कक्षा 3 से 8 के लिए प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में हिंदी भाषण से संबंधित गतिविधियां निर्धारित हैं। 20 सितंबर को शैक्षणिक गतिविधियों के आकलन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाना है।

परीक्षा अवधि के दौरान प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत परीक्षार्थियों को भोजन भी कराया गया। विद्यालय में निर्धारित मीनू के अनुसार स्वच्छता का ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की रसोइया बुगली देवी, रेखा देवी, बुचनी देवी और सहयोगी सुनीता देवी उपस्थित रहीं।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा संचालन से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों का निर्धारित तरीके से निर्वहन कर रहे हैं और मूल्यांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराया जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

प्राथमिक विद्यालय रौतेय में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त जारी

कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रौतेय में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त

**प्राथमिक विद्यालय रौतेय में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त जारी**

कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रौतेय में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त

कटिहार में CM सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर सुरक्षा सख्त, SP ने लिया तैयारियों का जायजा

कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 19 सितंबर 2026 को कटिहार जिला आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। वीवीआईपी दौरे को

कटिहार में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, डायमंड फर्नीचर फैक्ट्री में हुआ विशेष आयोजन

कटिहार। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शहर के बड़ा बाजार स्थित डायमंड फर्नीचर फैक्ट्री में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। हर वर्ष की तरह इस