प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाड़ी में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित, नामांकन और नियमित उपस्थिति पर दिया गया जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: विभागीय निर्देश के आलोक में प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाड़ी में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू यादव ने की, जबकि संचालन विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव चंदा देवी ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अनियमित रूप से आने वाले एवं पूरे समय विद्यालय में उपस्थित नहीं रहने वाले बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना था।

प्रधानाध्यापक शंभू यादव और विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव चंदा देवी ने बताया कि प्रत्येक कक्षा के अनियमित विद्यार्थियों की पहचान कर उनके अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का अनुरोध किया गया है। साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे पोषक क्षेत्र के प्रत्येक टोले में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें। अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता रैली निकालने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान विद्यार्थियों ने एफएलएन किट, साइंस किट, स्वच्छ भारत मिशन, पुस्तकालय, आपदा प्रबंधन तथा ‘सुरक्षित शनिवार’ के अंतर्गत बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा उपायों पर आधारित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जनसहयोग और कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा पर तैयार बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक शंभू यादव ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, मीना मंच, बाल संसद, इको क्लब, यूथ क्लब, विद्यालय शिक्षा समिति एवं सभी अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में शिक्षक शेखर कुमार सुमन, किसन गुप्ता, शिक्षा सेवक शंभूनाथ राम, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गुवाहाटी में जाम और ट्रेन लेट से मिलेगी राहत, 1474 करोड़ से बनेगा नया सरायघाट पुल

कटिहार। पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार गुवाहाटी में बढ़ते ट्रैफिक और ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला समय

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला समय कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में रेलवे ट्रैक

**पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, अगस्त में 0\.957 मिलियन टन माल की लोडिंग**

कटिहार: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2026 में कुल 0.957 मिलियन टन माल की लोडिंग

जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान : डालसा

महागामा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से शनिवार को महागामा प्रखंड स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में लीगल लिटरेसी सह आउटरीच एंड अवेयरनेस कार्यक्रम