बंगाल में ‘लालू राज’ से भी बदतर, BJP के मंत्री का तीखा हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आने और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के विवादित बयान पर भाजपा हमलावर है. बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “सबसे बड़ी बात कार्रवाई करने की है. घटनाएं और दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन इसके बाद कार्रवाई होनी चाहिए. इस समय पश्चिम बंगाल की हालत लालू यादव के बिहार के समय से भी बुरी है. बिहार में राजद के समय जैसा हाल था, उससे बुरी हालत में आज बंगाल है. वहां पर अपराधियों के अंदर भय और डर खत्म हो गया. अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं. वहीं, सरकार द्वारा उनपर त्वरित कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर सरकार त्वरित कार्रवाई करती तो किसी को अपराध करने की हिम्मत नहीं होती.”

उन्होंने कहा, “पूरे देश में अगर कहीं ज्यादा अपराध हो रहा है, तो वह बंगाल है. वहां पर लगातार घटनाएं हो रही हैं. सरकार की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है. आज अगर बिहार में कोई आपराधिक घटना हो रही है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है. बिहार में अपराधियों को सजा मिल रही है.”

भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे आश्चर्य होता है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री स्वयं महिला है, वह स्वयं महिलाओं का बलात्कार और निर्मम हत्या करवा रही है। यह लोकतंत्र और मातृशक्ति की हत्या है. वहीं, उनके सांसद कल्याण बनर्जी विवादित बयान दे रहे हैं. तृणमूल के जितने भी नेता हैं, उन्होंने गुंडे पाल रखे हैं. उनकी राजनीति उसी पर चल रही है। वहां पर लोकतंत्र और नारी शक्ति का अपमान हो रहा है.” उन्होंने कहा, “सीएम का नाम सिर्फ ममता है, उनके अंदर महिलाओं के प्रति ममता नहीं है. उन्हें अपना नाम भी बदलना चाहिए. उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए.”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने लॉ कॉलेज में दुष्कर्म की घटना पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि अगर एक दोस्त ही अपने किसी दूसरे दोस्त के साथ रेप करे, तो क्या किया जा सकता है? हर समय किसी भी शैक्षणिक संस्थान में पुलिस को तैनात नहीं किया जा सकता. अपने बयान पर विवाद बढ़ते देख उन्होंने सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं कभी ऐसे अपराधों का समर्थक नहीं रहा हूं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन