पाकुड़ जिले के हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़िया प्रखंडों में श्रम विभाग की ओर से बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, बाल श्रम निषेध और प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से प्रवासी श्रमिकों का अनिवार्य पंजीकरण कराने तथा बाल श्रम की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने की अपील की। कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए।





