बक्सर: मामूली विवाद में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बक्सर जिले के पुराना भोजपुर में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. धुआं करने को लेकर हुए झगड़े में 40 वर्षीय रामजी राम की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

जानकारी के मुताबिक, अनुसूचित टोला निवासी रामजी राम अपनी बकरियों को मच्छरों से बचाने के लिए घास-फूस जलाकर धुआं कर रहे थे. इसी पर पड़ोसी झलकू राम ने आपत्ति जताई और बहस के बाद अपने पिता के साथ मिलकर रामजी राम पर हमला कर दिया. बेरहमी से लाठी से पीटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे झलकू राम और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है.

मृतक बेहद गरीब परिवार से थे. उनके बेटे की कोरोना काल में मौत हो चुकी थी. परिवार को चलाने वाला ये एकलौता व्यक्ति था. अब पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

वनांचल एक्सप्रेस से 174 चोरी के मोबाइल बरामद, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा, कीमत 59 लाख

  बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाकर 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत

एसआईआर अभियान को लेकर झामुमो सक्रिय, मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु कार्यकर्ताओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर झामुमो ने पाकुड़ और जामताड़ा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर पाकुड़ में कार्यशाला, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पाकुड़ में आयोजित कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह समापन पर पाकुड़ में विशेष सफाई अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण

  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के समापन पर पाकुड़ नगर प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वीआईपी रोड, मदर टेरेसा चौक