बनमोत्तर बांध पर मंडराया बड़ा खतरा! जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने संभाला मोर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: गोपालपुर प्रखंड के बनमोत्तर बांध में ओवरटॉपिंग और सीपेज की सूचना मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बांध की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

मौके से ही जिला परिषद अध्यक्ष ने आपदा एडीएम और एसडीओ से फोन पर बातचीत की और बांध की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने जीटी फिल्टर समेत सभी जरूरी सुरक्षात्मक कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि बांध को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सके।

बिपिन कुमार मंडल ने कहा कि बांध की सुरक्षा से आसपास के बड़ी संख्या में लोगों की सुरक्षा जुड़ी हुई है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने अधिकारियों को बांध की लगातार निगरानी करने और जहां भी सीपेज या ओवरटॉपिंग की स्थिति सामने आए, वहां तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।

बांध की स्थिति को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है। प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संभावित खतरे को टालने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला परिषद अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बांध की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान समाजसेवी पंकज सिंह, भाजपा नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह, ग्रामीण बुलबुल सिंह, पप्पू कूवर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बांध की स्थिति पर चिंता जताते हुए बचाव कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।