बरहरवा:थाना पुलिस ने रविवार को मारपीट व छेड़छाड़ मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ,मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 177/24 के सिरसिंन निवासी दो मुख्य आरोपी मुर्शीद शेख एवं मैनुल शेख को बरहरवा थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा के समीप मुसहरी टोला से बरहरवा थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष गुलशन गौरव दल बल के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,दोनो आरोपियों पर वादी के घर जाकर छेड़छाड़ ,जान से मारने की कोशिश जैसे आरोप है,प्राथमिकी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को ढूंढ रही थी,जिसे रविवार को सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर अग्रेषित कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



