बरहरवा पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा: हेलमेट पहनने के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से,पुलिस अधीक्षक साहिबगंज अमित कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को बरहरवा थाना के निकट बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया । सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट जुर्माना के भय है नहीं अपनी जिंदगी की सुरक्षा के लिए पहने। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आए दिन सड़क दुघर्टना में लोगों की मौत होने की खबर सुनने को मिल रही है। इस लिए कोई व्यक्ति दो पहिया वाहन चलाने के समय हेलमेट जरूर पहनें, वहीं चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । इसके साथ ही वाहन परिचालन के समय स्पीड पर भी नियंत्रण रखें । आप जब गाड़ी लेकर घर से निकलते हैं तो आपके पूरे परिवार आपका सकुशल घर लौटने का इंतजार करते हैं। आपकी एक छोटी सी भुल आपके परिवार उजड़ने का कारण बन सकता है। हेलमेट और सीटबेल्ट आपके परिवार उजड़ने से बच सकते हैं। इस मौके पर एसआई रामानुज यादव, एएसआई राजनाथ साह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक