बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने की, जबकि मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान दुर्गा पूजा मेला को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मेला समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार राम ने आयोजन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों और मौजूद लोगों को दी।

बैठक में एसडीपीओ वरुण रजक ने मेला स्थल पर पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मेला परिसर की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने और अशांति पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया गया। पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।

थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मेला परिसर में प्राथमिक उपचार और अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए नदी में सीढ़ी के रास्ते ही उतरने की अपील की। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में बलबड्डा थाना के पुलिस पदाधिकारी, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़