महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ने की। इसमें पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के साथ नगर क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में दुर्गा पूजा को देखते हुए कई कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में पूजा पंडालों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और नगर क्षेत्र की जल मीनारों एवं जलापूर्ति व्यवस्था की आवश्यक मरम्मत कराने पर सहमति बनी। वहीं, खराब स्ट्रीट लाइट और अन्य प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। पूजा के दौरान स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

नगर पंचायत की ओर से आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से भी नगर क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में उपाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, नगर प्रबंधक अनुप कुमार, रवि शेखर, वार्ड पार्षद रॉकी जायसवाल, ललिता देवी, हेमंत कुमार, दिलीप कुमार दास, सिकंदर पासवान, भीम ब्रह्म, मुन्नी देवी, महावीर महतो, स्वीटी कुमारी, पूनम देवी, सावित्री देवी, आशा देवी, दाऊद अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी समेत नगर पंचायत के कर्मी मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोर्ड बैठक की कार्रवाई की समाप्ति की घोषणा की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन