विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजन प्रसाद साह ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। रामलीला महोत्सव का आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक किया जा रहा है। हर दिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार पहले दिन दशरथ पुत्र यज्ञ और श्रीराम जन्म की लीला प्रस्तुत की गई। 6 अक्टूबर को मुनि आगमन, ताड़का, मारीच और सुबाहु वध, 7 अक्टूबर को श्री सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर संवाद और धनुष यज्ञ का मंचन होगा। 8 अक्टूबर को परशुराम-लक्ष्मण संवाद और श्रीराम-सीता विवाह, 9 अक्टूबर को सूपर्णखा नखछेदन, खर-दूषण-त्रिशरा वध और सीता हरण की लीला प्रस्तुत की जाएगी।

इसी क्रम में 10 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति और श्रीराम विलाप तथा 11 अक्टूबर को रावण वध, श्रीराम राज्याभिषेक और राजतिलक का मंचन किया जाएगा। मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद साह ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। आयोजकों के मुताबिक रामलीला का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है और आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़