बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी गांव तक जाने वाली सड़क पूरी तरह पक्की नहीं बन सकी है, जिसके कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले गांव से रूपनी पुल तक सड़क निर्माण कराया गया था, लेकिन गांव के प्रवेश मार्ग का लगभग 300 फीट हिस्सा अब भी अधूरा पड़ा हुआ है। इसी अधूरी सड़क के कारण लोगों को गांव आने-जाने में कठिनाई होती है।

बरसात के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। कई बार लोगों को चप्पल हाथ में लेकर रास्ता पार करना पड़ता है। वहीं बाइक और चारपहिया वाहन भी गांव के बाहर खड़े करने की नौबत आ जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सड़क के अधूरे हिस्से का निर्माण नहीं कराया गया है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बचे हुए 300 फीट सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि कैवा गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित