बाढ़ का पानी उतरा तो बढ़ी मुश्किलें, प्रभावित इलाकों में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घटने के बावजूद प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। इसी को लेकर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने सहजा पंचायत के इमली टोला समेत कई गांवों और केवाला पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

बाढ़ प्रभावित लोगों ने सांसद प्रतिनिधि को राहत सामग्री, आवागमन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि पानी कम होने के बाद भी कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, कई परिवारों के सामने भोजन और जरूरी सामान की समस्या भी बनी हुई है।

सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी भले ही धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन लोगों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है।

सुनील कुमार यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में परिवार अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। पानी कम होने के बाद भी आवागमन, स्वास्थ्य, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है। बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर भी प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के साथ जलजमाव वाले इलाकों में भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। सांसद प्रतिनिधि ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को सांसद तारिक अनवर तक पहुंचाकर हरसंभव समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अवधेश मंडल, प्रहलाद गुप्ता, एजाज नदमी, हाजी अयूब अली, मो. अजीज, अकबर मौलवी, राजकुमार मुर्मू, लता मुर्मू सहित कई बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित