बिना मान्यता वाले स्कूलों पर शिकंजा: सरकार का अल्टीमेटम — मान्यता लो या ताले लगेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड में अब बिना मान्यता वाले स्कूलों के दिन लदने वाले हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने ‘झारखंड निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली’ में अहम संशोधन कर दिया है। नए नियम के तहत प्रदेश में संचालित हर स्कूल को मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यानी अब तक जो भी निजी स्कूल बिना मान्यता के बच्चों से फीस वसूलते हुए चल रहे थे, उन्हें या तो वैधता हासिल करनी होगी या फिर बंद होना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नियमावली में बदलाव के बाद एक सशक्त मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है, ताकि कोई भी संस्थान बिना अनुमति के शिक्षा का व्यवसाय न कर सके। इसके लिए शिक्षा विभाग के पोर्टल में तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। सितंबर तक सभी बदलाव पूरे कर लिए जाएंगे और अक्टूबर से सभी स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार का दावा है कि इस कदम से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई का मौका मिलेगा। अब तक राज्यभर में बड़ी संख्या में निजी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे थे, जो न केवल नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे थे। हाईकोर्ट की सख्ती और सरकार की कार्रवाई के बाद ऐसे संस्थानों के सामने अब दो ही विकल्प बचेंगे— या तो मान्यता लो, या ताला लगाओ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन