बिस्किट बांटने के आरोप में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी पर केस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। चुनावी माहौल के बीच अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू विवादों में घिर गए हैं। उन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्याशी को चुनाव आयोग की ओर से ‘बिस्किट’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। आरोप है कि वे चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं के बीच बिस्किट का वितरण कर रहे थे। इसे मतदाताओं को प्रलोभन देने की श्रेणी में माना गया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे प्रथम दृष्टया आचार संहिता का उल्लंघन माना और इसकी लिखित शिकायत जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भेज दी।

 

मजिस्ट्रेट की अनुशंसा के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने रविवार को पुष्टि करते हुए बताया कि मजिस्ट्रेट के आवेदन पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

जानकारों का कहना है कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार का उपहार, खाद्य सामग्री या अन्य वस्तु देकर प्रभावित करना चुनाव नियमों के खिलाफ है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। यहां तक कि उनकी उम्मीदवारी भी रद्द होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राजौनकला में गोड्डा पुलिस का नशा विरोधी जागरूकता अभियान, युवाओं को किया जागरूक

गोड्डा/पथरगामा: नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस ने पथरगामा थाना क्षेत्र के राजौनकला गांव में ‘नशे को ना कहें’ जनजागरूकता अभियान चलाया।

गोड्डा नगर परिषद के सफाई कर्मियों का 6 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन, 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

गोड्डा: नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के

महागामा में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का आयोजन, आम की खुशबू से महका प्रखंड परिसर

महागामा (गोड्डा): महागामा प्रखंड परिसर गुरुवार को आम की विभिन्न किस्मों की खुशबू और रंग-बिरंगी बागवानी प्रदर्शनी से गुलजार हो उठा। पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड

20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की टीम खूंटी रवाना, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

‘ गोड्डा: 20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोड्डा जिले की जूनियर बालक खो-खो टीम गुरुवार को खूंटी के लिए रवाना