बिहार की नहीं झारखंड की चिंता करे JMM: प्रदीप वर्मा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
  • रांची : बीजेपी  सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज झामुमो प्रवक्ता के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि झामुमो बिहार की नहीं झारखंड की चिंता करे. बिहार में तो वे बिना बुलाए मेहमान की तरह टहल रहे. कहा कि इंडी गठबंधन के सभी घटक दलों को चाहे कांग्रेस हो या झामुमो या राजद सभी को देश की संवैधानिक संस्थाओं से परेशानी है. इन्हें न संसद पर भरोसा है न संविधान पर और न ही संवैधानिक संस्थाओं पर. डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि जिस चुनाव आयोग पर ये बार बार हमला बोलते हैं उसी चुनाव आयोग के परिणाम से सत्ता में बैठे हैं.लेकिन जब इन्हें हार का भय सताता है तो फिर इन्हें सब गलत लगने लगता है. कहा कि चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कोई पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि हर चुनाव में होता है. चाहे लोकसभा का हो या विधानसभा का. कहा कि चुनाव आयोग के पास कई स्तर से सुझाव एवं शिकायतें आती हैं. उसके आलोक में चुनाव आयोग निर्णय लेने केलिए स्वतंत्र होता है. उन्होंने कहा कि यदि मतदाता पुनरीक्षण होता है तो यह सभी दलों केलिए होता है.कोई दल विशेष केलिए तो होता नहीं.जो मतदाता सूची बनती है उसके आधार पर सभी दलों केलिए मतदान होते हैं फिर इतना हाय तौबा मचाने के पीछे झामुमो को कौन सा भय सता रहा है.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों