बिहार की सियासत : फिर नीतीश कुमार पर भरोसा या NDA में कंफ्यूजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 पटना : बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति अभी भी स्पष्ट नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयानों ने इस सस्पेंस को और गहरा कर दिया है कि आखिर मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा. शाह ने दो अलग-अलग इंटरव्यू में अलग-अलग बातें कही हैं, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. एक हिंदी अखबार को दिए इंटरव्यू में अमित शाह  ने कहा, ‘हर चुनाव में यह सवाल उठता है कि इसको घोषित नहीं करते, उसको नहीं करते. हम अपने हिसाब से फैसला करते हैं.  इस टिप्पणी पर  यह संकेत जरूर दिया कि बीजेपी फिलहाल सीएम फेस पर कुछ भी तय करने के मूड में नहीं है. वहीं एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में शाह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह ‘समय बताएगा.’ हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. इस बयान ने समर्थन और संदेह दोनों को जन्म दिया है.जदयू एमएलसी गुलाम गौस ने गृह मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “याद रखें हमारी बैसाखी पर केंद्र की सरकार चल रही है, बिहार ने बड़े बड़े तानाशाह की सत्ता पलट दी है, मेरी बिल्ली मेरे पर म्याऊं, नीतीश एनडीए का सीएम चेहरा और वही मुख्यमंत्री बनेंगे. 115-120 सीटें चाहिए.” राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र जैसा मॉडल अपना सकती है. जहां बिना सीएम चेहरा घोषित किए चुनाव लड़ा गया और जीत के बाद बीजेपी ने खुद का मुख्यमंत्री बैठा दिया। विपक्ष ने इस मौके को भुनाने में देर नहीं की. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बीजेपी नीतीश जी को हटाना चाहती है. उनका स्वास्थ्य अब पहले जैसा नहीं रहा, और बीजेपी इसका फायदा उठाना चाहती है.एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. बीजेपी के दिलीप जायसवाल ने भी यही बात दोहराई. लेकिन शाह के “समय बताएगा” वाले बयान ने सियासी चर्चाओं को नई हवा दे दी है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों