बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आम समागम-2026 का लोगो, ब्रोशर और प्रमोशनल सॉन्ग का भव्य लोकार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 27-28 जून को आयोजित होने वाले आम समागम-2026 के प्रचार अभियान की शुरुआत कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने प्रमोशनल सॉन्ग, लोगो और ब्रोशर का लोकार्पण कर की। कार्यक्रम में आम उत्पादन, प्रसंस्करण, कृषि नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आयोजन में राष्ट्रीय कार्यशालाएं, सम्मान समारोह, प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने किया आम समागम-2026 के प्रमोशनल सॉन्ग, लोगो एवं ब्रोशर का लोकार्पण

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में आगामी 27 एवं 28 जून को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित आम समागम-2026 के प्रचार-प्रसार अभियान की औपचारिक शुरुआत सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने आम समागम-2026 के आधिकारिक प्रमोशनल सॉन्ग, लोगो तथा ब्रोशर का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशकगण, अधिष्ठातागण, वैज्ञानिक, पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह के दौरान आम समागम-2026 के लिए तैयार किए गए विशेष प्रमोशनल सॉन्ग का प्रदर्शन भी किया गया। यह गीत बिहार की समृद्ध आम संस्कृति, किसानों की मेहनत, कृषि नवाचारों तथा आम की ऐतिहासिक विरासत को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करता है। उपस्थित वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने गीत की सराहना करते हुए इसे आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बताया।
इस अवसर पर आम समागम-2026 का आधिकारिक लोगो भी जारी किया गया। लोगो में आम, कृषि, संस्कृति और समृद्धि के प्रतीकों को समाहित किया गया है, जो आयोजन की मूल भावना “स्वाद, संस्कृति और समृद्धि का संगम” को दर्शाता है। इसके साथ ही विस्तृत ब्रोशर का भी विमोचन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, सम्मान समारोहों और सहभागिता से संबंधित आवश्यक जानकारियां शामिल हैं।
अपने संबोधन में कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने कहा कि आम समागम-2026 केवल एक कृषि आयोजन नहीं है, बल्कि यह किसानों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों और आम प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करने वाला राष्ट्रीय स्तर का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि बिहार, विशेषकर भागलपुर क्षेत्र की आम उत्पादन परंपरा देशभर में अपनी विशेष पहचान रखती है और यह आयोजन आम उत्पादन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण तथा कृषि आधारित उद्यमिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान और बाजार की संभावनाओं से जोड़ना है, ताकि आम उत्पादकों की आय में वृद्धि हो सके। साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आम समागम-2026 का आयोजन 27 एवं 28 जून को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा किया जाएगा। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय कार्यशाला, आम प्रदर्शनी, किसान-वैज्ञानिक सम्मान समारोह, बेस्ट मैंगो फार्मर अवार्ड, महिला आम उत्पादक सम्मान, वैज्ञानिक सम्मान, मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता, उत्पाद लोकार्पण, पुस्तक विमोचन, फिल्म लॉन्च तथा स्मारिका प्रकाशन जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि आम समागम-2026 बिहार को आम उत्पादन और कृषि उद्यमिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह आयोजन किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कृषि विकास को नई गति प्रदान करेगा।

rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को