बिहार चुनाव में फायरिंग: टिकारी में NDA प्रत्याशी के काफिले पर जानलेवा हमला, विधायक समेत कई लोग घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
गया: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र गया जिले की टिकारी विधानसभा क्षेत्र में NDA प्रत्याशी और HAM नेता डॉ. अनिल कुमार के काफिले पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ है. जनसंपर्क के दौरान टिकारी के दीघोरा गांव में असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले को निशाना बनाया, जिसमें प्रत्याशी समेत कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, NDA प्रत्याशी व वर्तमान विधायक अनिल कुमार जनसंपर्क के लिए मलसारी गांव जा रहे थे, तभी दिघौरा में 10-15 युवकों ने अचानक उनका रास्ता रोक दिया. भीड़ जुटते ही हमलावरों ने काफिले की गाड़ियों पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया और विधायक को गाड़ी से उतारने की कोशिश की. पथराव और फायरिंग से हड़कंप: स्थिति बिगड़ने पर हमलावरों ने फायरिंग भी की. विधायक अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें जान से मारने के इरादे से गोली चलाई गई थी. अंगरक्षकों की तत्परता और आत्मरक्षार्थ छह-सात राउंड हवाई फायरिंग के कारण विधायक सहित सभी की जान बच सकी. इस हमले में अनिल कुमार, उनके छोटे भाई मुन्ना कुमार, BJP नेता प्रमोद चंद्रवंशी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक डॉ. श्याम किशोर सहित कई लोग जख्मी हुए हैं.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की