बिहार चुनाव से पहले जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, 20 सीटें मिला तो शेरघाटी को बना देंगे जिला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गया के शेरघाटी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के गरीब चेतना सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी को 20 सीटें मिलती हैं, तो शेरघाटी को वो जिला बना देंगे.

सिर्फ वोट बैंक नहीं, किंग मेकर हैं- मांझी

इतना ही नहीं मांझी ने भुइंया-मुसहर समाज को बरगलाने वालों से सावधान रहने को कहा और दावा किया कि अब वे सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि किंग मेकर हैं. उन्होंने जनता का धन्यवाद करते हुए बताया कि 35 एकड़ में ट्रेनिंग सेंटर बनेगा, जिससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.

मंच से मंत्री संतोष कुमार सुमन भी जोश में दिखे और कहा कि यह आग बनी रहनी चाहिए. मांझी ने समान शिक्षा कानून लागू करने की भी वकालत की, जिससे अमीर-गरीब के बीच की खाई खत्म हो सके.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न