बिहार में जल्द होगी मानसून की एंट्री! IMD ने कह दी बड़ी बात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : राजधानी समेत प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा के कारण उमस का प्रभाव बनने के साथ लू (हीट वेव) पर विराम लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिसंख्य भागों में आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।  राजधानी समेत आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात व 30-40 एवं कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।  बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार , सुपौल, जमुई, बांका, मधेपुरा के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया के ढेंगराघाट में सर्वाधिक वर्षा 46.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में धूप-छांव के साथ बूंदाबांदी से मौसम सामान्य बना रहा।राजधानी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और