‘बिहार में जीजा और मेहरारू आयोग बना दीजिए’, तेजस्वी का सीएम नीतीश पर तंज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राज्य में सत्ता और विपक्ष के बीच तकरार के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा बनाए गए आयोगों और बोर्डों में नियमों और निष्पक्षता को ताक पर रखकर, सिर्फ सत्ताधारी नेताओं और अफसरों के रिश्तेदारों को तैनात किया जा रहा है। तेजस्वी ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री ने पहले ‘जमाई आयोग’ बनाया, अब लगता है ‘जीजा आयोग’ और ‘मेहरारू आयोग’ भी गठित हो चुका है।” इस बयान के बाद बिहार की सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है, और एक बार फिर नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग चर्चा में है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, जमाई आयोग बनाने के बाद PM और CM को अब ‘जीजा आयोग’ भी बनवा देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के जीजा, बिहार सरकार के मंत्री के जीजा, सांसद के पति इत्यादि अनेक लोग 2,60,000₹ लाख सैलरी प्रतिमाह पाने के लिए आयोगों में ठूंसे जा रहे है। मुख्यमंत्री की अचेत अवस्था ‘भूंजा पार्टी’ के लिए ईश्वरीय उपहार बन चुकी है। चिराग पासवान के जीजा बने हैं, संतोष मांझी के जीजा बने हैं, और एक सांसद के पति बने हैं अब तो मेहरारू आयोग का भी गठन कर ही दीजिए। इस तंज के जरिए तेजस्वी ने सरकार पर भाई-भतीजावाद और रिश्तेदारों को पद बांटने का आरोप लगाया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष