बिहार में पोस्टर वॉर: सियासत का नया हथियार या कला प्रतियोगिता?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : बिहार की राजनीति में अब चुनावी रैलियों, धरना-प्रदर्शनों और बयानबाजियों से ज्यादा पोस्टरबाजी का दौर चल पड़ा है. नेता अब माइक्रोफोन छोड़कर पोस्टर के जरिए एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं. हालत यह हो गई है कि राजधानी पटना की दीवारें अब राजनीति का अखाड़ा बन गई हैं, जहां पोस्टर ही उम्मीदवार और पोस्टर ही प्रचार मंत्री बन चुके हैं.

ताज़ा पोस्टर वॉर में राजद नेत्री ने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगवा दिए. पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी तक सबकी तस्वीरें मौजूद हैं. शब्द ऐसे कि कोई सोचे कि सरकार चलाने की नहीं, दीवारें सजाने की होड़ मची हो.

पोस्टर में लिखा है – आंख छीनकर चश्मा देने वाले लोग, रख लो अपने पास ये सौगात-ए-मोदी कीट. अब ये नया “कीट” कौन सा है, इसका पता शायद पोस्टर छपवाने वालों को भी नहीं होगा. इसके साथ वक्फ बिल वापस लेने और मोहब्बत बांटने की नसीहत भी दी गई है.

अगर यही सिलसिला जारी रहा, तो बिहार में जल्द ही ‘बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड’ की भी शुरुआत हो सकती है. चुनावी वादों से ज्यादा अब पोस्टर का ग्राफिक्स और नारेबाजी मायने रखने लगी है. जनता भी सोच रही होगी कि नेता उनकी समस्याएं हल करने आए थे या आर्ट और क्रिएटिव राइटिंग का कोर्स करने. खेर ये क्रिएटिविटी कहाँ तक जाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन