बिहार में लगातार बेहतर रैंक हासिल कर रहा कहलगांव डीसीएलआर कार्यालय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार राज्य के कुल 101 भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय में भागलपुर जिले का कहलगांव डीएसएलआर न्यायालय लगातार अपने कार्य उपलब्धि को लेकर बेहतरीन रेंक प्राप्त कर रहा है I राज्य मे मौजूद 101 डीसीएलआर कार्यालय में कहलगांव डीसीएलआर कार्यालय जहां अप्रैल 2026 में 62 वा रेंक का स्थान प्राप्त किया था वही मई 2026 में 42 वां स्थान पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल किया है जिले का भागलपुर सदर अप्रैल में 91 वा स्थान व मई में 90 वा स्थान लाकर एक अंक का सुधार हुआ है तो नवगछिया अनुमंडल का भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय अप्रैल माह में 92 स्थान का रैंक लाकर मई में 88 वां स्थान का रैंकिंग प्राप्त कर 4 अंक का सुधार किया है, देखा जाए तो भागलपुर जिले का कहलगांव डीसीएलआर न्यायालय 20 अंक का उछाल प्राप्त कर 42 वे प्राप्त स्थान पर पहुंचा है जिसे जनहित के कार्यों के निष्पादन को लेकर बेहतर उपलब्धि माना जा सकता हैI

इस प्राप्त उपलब्धि के बारे में डीएसएलआर कहलगांव ने संवाददाता कन्हैया खंडेलवाल को बताया कि रैंकिंग का आकलन विभिन्न न्यायालय द्वारा किया जा रहे कई तरह के मामलों के निष्पादन व कार्य व्यवहार सहित डीसीएलआर कार्यालय के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंचलों के कार्यों को भी शामिल कर किया गया है डीसीएलआर कार्यालय कहलगांव द्वारा विभिन्न निष्पादित वाद विवादों जैसे मोटेशन सुपरविजन परिमार्जन सुपरविजन सर्किल सुपरविजन अभियान बसेरा सुपरविजन सहित मोटिवेशन अपील वाद आधार लिंक बीएलडीआर वादों के निष्पादन के आंकड़ों को आधार बनाकर बनाया गया है जिस आधार पर 100 अंक में से 62 वां रैंक प्राप्त हुआ है वही कहलगांव डीसीएलआर के अंतर्गत आने वाले कहलगांव पीरपैंती व सनहौला अंचलों के कार्यप्रणाली को भी शामिल करने पर 62 वा रैंक प्राप्त हुआ है अंचल के द्वारा निष्पादित किए गए मामलों व कार्य प्रणाली को देखा जाए तो कहलगांव अंचल द्वारा अप्रैल में 274 मई में 60 पीरपैंती अंचल द्वारा अप्रैल में 455 मई में 210 तथा सनहौला अंचल अप्रैल में 283 मई में 180 रैंक को प्राप्त किया है Iडीसीएलआर कहलगांव ने तीनों अंचल अधिकारी को आदेश दिया है कि जून माह में जनहित से जुड़े मामलों का निष्पादन व जनहित कार्यों को बेहतर तरीके से ससमय पूरा करें ताकि जून माह में कहलगांव अनुमंडल प्रदेश के तीनो अंचल में टॉप 100 में शामिल हो सके इसी लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर डीसीएलआर न्यायालय मे डीएसएलआर के नेतृत्व में कार्यरत कर्मचारियों के सहयोग से कार्यालय अवधि के बाद भी देर रात्रि तक विभिन्न कार्यों का संपादन व दस्तावेजो का निरिक्षण व जांच किया जा रहा है वहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता कहलगांव के कार्यों के कारण प्राप्त उपलब्धियों की काफी चर्चा है तो जनता के प्रति समर्पित कार्य की काफी प्रशंसा की जा रही है I

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में BLO और पर्यवेक्षकों को SIR का प्रशिक्षण, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष कैंप

लिट्टीपाड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

पाकुड़ कारागार का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर पाकुड़ कारागार में बंदियों को जेल नियमावली के अनुरूप स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर

स्नातक सीटों में कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक की सीटों में की गई कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन तेज करने का

गोड्डा में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर शिविर, बुनकरों को योजनाओं की जानकारी

गोड्डा: 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा के सभागार में झारक्राफ्ट की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।