बिहार में शराबबंदी, तस्करों की चांदी! प्याज लदी गाड़ी से निकली बीयर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की सप्लाई जारी रखे हुए हैं. ताजा मामला झारखंड के दुमका जिले से सामने आया, जहां प्याज लदी एक पिकअप वैन पलटने पर उसके अंदर से बीयर की बड़ी खेप बरामद हुई.

घटना दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की है. पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से बिहार नंबर की एक पिकअप वैन आ रही थी. चेक पोस्ट पर पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी. कुछ किलोमीटर आगे कालीपाथर के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. जब पुलिस ने तलाशी ली, तो प्याज की बोरियों के नीचे 300 कैन बीयर छिपे मिले.

जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि गिरफ्तार चालक अमरेश चौरसिया बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. इस मामले में एएसआई सोमाय किस्कू के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी

बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन तस्कर नित नए हथकंडे अपना रहे हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है, और बिहार में शराबतस्करी के ऐसे मामले कब तक बंद होते है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित