बिहार में 551 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन, भागलपुर के इस्माईलपुर आदर्श विद्यालय में भव्य समारोह आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरे बिहार में एक साथ 551 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन कर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में भागलपुर जिले के इस्माईलपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में भी उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया और शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिपिन कुमार मंडल ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है तथा मॉडल विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस पहल के लिए बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन समारोह में इस्माईलपुर के मुखिया, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आलोक अकेला, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऊषा किरण देवी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मॉडल विद्यालय के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

राज्य सरकार की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आधुनिक संसाधनों से लैस मॉडल विद्यालय ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस