बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भागलपुर और बांका की टीमों का ऐलानI’m

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: 31 जुलाई से 2 अगस्त तक दरभंगा में आयोजित होने वाली बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भागलपुर जिला पुरुष एवं महिला टीम तथा बांका जिला पुरुष टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

टीम की घोषणा जदयू भागलपुर जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ खेलते हुए अपने जिले का नाम रोशन करने की अपील की। इस दौरान चयनित खिलाड़ियों को टीम जर्सी भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष शेखर पांडे, जिला कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, बीस सूत्री अध्यक्ष (सबौर) ब्रजेश कुमार सिंह, बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान, सबौर प्रखंड महासचिव राजदेव पासवान और वार्ड सदस्य मनोज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

चैंपियनशिप में टीम के साथ सत्यम रॉय, अक्षय अमन, आरती कुमारी और शालिनी कुमारी क्रमशः कोच एवं मैनेजर की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं कार्यक्रम में डॉ. आदित्य अमन, विश्वजीत कुमार, ब्रजेश कुमार और सत्यम कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी और जिला सचिव सौरव कुमार ने सभी चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और सफलता की कामना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महागामा में पहली बार उपायुक्त करेंगे सीधा जनसंवाद, जनता की शिकायतों पर होगी सुनवाई

महागामा। अनुमंडल क्षेत्र की जनता के लिए 5 अगस्त का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से महागामा प्रखंड सभागार के

‘बोल बम’ के जयघोष से शिवमय हुआ महागामा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का विशाल जत्था

महागामा। सावन माह की धार्मिक आस्था के बीच महागामा पूरी तरह शिवमय हो उठा। पारंपरिक भगवा वेशभूषा में सजे कांवड़ियों का विशाल जत्था “बोल बम”,

घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों से वसूली के आरोप, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने RPF प्रभारी से की मुलाकात

घाटशिला। घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों से कथित रूप से प्रतिदिन ₹500 की वसूली के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

महेशपुर मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बनी रणनीति

महेशपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महेशपुर मंडल की मासिक बैठक महेशपुर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने की।