बिहार विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन, आरक्षण की मांग पर विपक्ष का हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है. पहले यह सत्र 28 मार्च तक चलने वाला था, लेकिन ईद के मद्देनजर इसे एक दिन पहले समाप्त करने का निर्णय लिया गया. हालांकि, सत्र के अंतिम दिन भी विपक्ष आरक्षण के मुद्दे पर हमलावर नजर आया.

विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन
आरक्षण के दायरे को बढ़ाने की मांग को लेकर महागठबंधन के विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्षी दलों ने यह साफ कर दिया कि वे इस मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहते हैं. प्रदर्शन में राजद, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. वही उनका कहना है कि सरकार पिछड़े और वंचित वर्गों के हक को अनदेखा कर रही है.

सत्र में उठ सकते हैं कई अहम मुद्दे

आज के सत्र में आरक्षण के अलावा भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. विपक्ष इस मुद्दे को सदन के भीतर भी उठाने की तैयारी में है. फ़िलहाल देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है और क्या आरक्षण का मुद्दा सदन में गूंजता है या नहीं. बिहार की राजनीति में आरक्षण एक बड़ा मुद्दा रहा है. अब देखना होगा कि विपक्ष अपने विरोध को कितनी दूर तक लेकर जाता है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक