बीजेपी को जेएमएम ने दिया बड़ा जवाब , कहा 2014 से देश में चल रहा है अघोषित आपातकाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची  : 25 जून, सन1975 को देश में आपातकाल लगा था, जिसकी आज 50वीं वर्षगांठ है. ऐसे में हम सभी जानते है कि उस वक्त देश की क्या परिस्थिति थी. ऐसे में अब वर्ष 2014 से भी एक नया दौर, इस देश मे शुरू हुआ है जो अघोषित आपातकाल जैसा ही है. यह शब्द है जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की. रांची स्थित जेएमएम कार्यालय में आज महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि इस दौरान लोग बैंकों के आगे लंबी लंबी कतारों में ठोकर खाते हैं, साथ ही कई लोगो की जानें गई, कई लोगो की नौकरी तक छीनी गई. साथ ही यह भी कहा गया था कि नोटबन्दी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, और न जाने क्या क्या झूठे दावों को किये गए थे.  सुप्रियो भट्टाचार्य ने आगे कहा कि देश में किसानों के ऊपर, अघोषित आपातकाल लगाने की कोशिश हुई, 3 काले कानूनों को लाकर, 700 किसानों की मौत हुई और नतीजा यह हुआ कि केंद्र को तीनों काले कानून को वापस लेना पड़ा. इसके अलावा देश पर इतना बड़ा संकट पिछले दिनों पहलगाम में देखने को मिला और इसी आतंवाद को खत्म करने के लिए नोटबन्दी लाई गई थी जिसका नतीजा सबके सामने है. केंद्र सरकार पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना के दौरान एकाएक लॉक डाउन  लगाया गया था, जिससे कई लोगों की असमय मौत हुई थी और तो और जब झारखण्ड ने केंद्र से अपना हक मांगा तो, हक देने में बजाय ईडी, सीबीआई सब को झारखंड के मुख्यमंत्री के पीछे लगा दिया जाता है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की