बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने समझाया ‘जी राम जी’ का मतलब महात्मा गांधी के सपनों का राम राज्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद कन्फ्यूज है, हताश और निराश है। इसलिए जी राम जी योजना को लेकर जनता को कन्फ्यूज कर रही है, दिग्भ्रमित कर रही है। कांग्रेस को कुछ लाइन याद कर लेना चाहिए, जी राम जी मतलब अंत्योदय, जी राम जी का अर्थ है गांव, गरीब, किसान मजदूर कल्याण, जी राम जी मतलब गांधी के सपनों का राम राज्य, जी राम जी का मतलब भ्रष्टाचार मुक्त ग्राम विकास। मरांडी मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब मनरेगा में फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गयी, कई सुधार के प्रयासों के बावजूद स्थिति नहीं बदली तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने विकसित भारत 2047 के संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए जी राम जी योजना का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार, लूट का केंद्र बन गया था। झारखंड ने तो लूट में मिसाल कायम की। खूंटी जिले में 24 करोड़ के गबन उजागर होने पर कैसे एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को जेल जाना पड़ा, यह आप जानते हैं। झारखंड के लगभग सभी जिलों में मनरेगा में घोटाले उजागर हुए हैं। ऐसे ही झारखंड के लगभग सभी जिलों में मनरेगा में करोड़ों की लूट उजागर हुई है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में पश्चिम बंगाल के 19 जिलों सहित 23 राज्यों की निगरानी में कागजों पर ऐसे कार्य दिखाए गए, जिसका जमीन पर अस्तित्व ही नहीं था। जितनी राशि का खर्च दिखाया गया था, उतने कार्य नहीं पाए गए। साथ ही श्रम आधारित कार्यों में मशीनों का उपयोग बड़े पैमाने पर किया गया। 40 प्रतिशत तक कमीशनखोरी की बातें भी उजागर हुई। नया अधिनियम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यह अधिनियम 20 वर्ष पुराने मनरेगा का विकसित और बड़ा मॉडल है। यह विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए ग्रामीण श्रमिकों को पहले 100 दिन के बदले अब 125 दिन के कार्य दिवस की गारंटी देता है। इस अधिनियम में किसान और श्रमिक दोनों को लाभ की दृष्टि से ध्यान रखा गया है। कांग्रेस गांव, गरीब किसान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस को भ्रष्टाचार, लूट रुकने से परेशानी हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता नए अधिनियम की खूबियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे और कांग्रेस के दुष्प्रचार का पर्दाफाश करेंगे। प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह