बूथों पर पर लाईटिंग, साफ-सुथरे शौचालय की करें उचित व्यवस्था:डीसी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पाकुड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मतदान केंद्र स्तर पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी मतदान केंद्रों पर निम्नलिखित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रत्येक मतदान केंद्र में दिव्यांगजन की सुविधा हेतु रैंप की उचित मरम्मती। सभी मतदान केंद्रों पर लाईटिंग, साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था। सभी केंद्रों पर बिजली और पानी की निर्बाध उपलब्धता। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ये सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार पूरी की जाएं।मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, एसडीपीओ डीएन आजाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ बीडीओ अल्फ्रेड मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी