बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री के मामा को मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक और नया मामला सामने आया है जिसमे बेखौफ बदमाशों ने केंद्रीय राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मार दी. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है. जहां 55 वर्षीय मलिक साहनी को अपराधियों ने घेरकर फायरिंग कर दी. घटना में गोली उनके पैर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल मलिक साहनी के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके बेटे का किसी से विवाद हुआ था, इसी रंजिश में अपराधियों ने हमला किया है. पुलिस को घटनास्थल से गोली के खोखे भी मिले है. वहीं इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी देशु यादव, अमरजीत यादव और सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं एसपी मनीष कुमार के मुताबिक, हमले की वजह पैसों का लेनदेन था. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, खोखा, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक