भगवान भैरव की पूजा निशा काल में हुई संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : हाटपाड़ा में भगवान शिव के रूपी बाबा भैरव की पूजा को लेकर पूजा पंडाल को कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। गुरुवार देर रात भगवान भैरव की पूजा हुई । भैरव देव की पूजा निशा काल में हुई । कालाष्टमी व्रत के दिन भगवान शिव के रूप भैरव की पूजा रात्रि के समय की गई, तंत्र साधना के देवता काल भैरव की पूजा रात में की गई इसलिए अष्टमी में प्रदोष व्यापनी तिथि का विशेष महत्व होता है। यह दिन तंत्र साधना के लिए उपयुक्त माना गया है। भैरव को दंड देने वाला देवता भी कहा जाता है इसलिए इनका शस्त्र दंड है। यह पूजा तंत्र-मंत्र दोनों तरह से प्रचलित है।

ऐसी मान्यता है कि बाबा भैरव की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान शिव के रूप के प्रतीक भैरव की कृपा भोलेनाथ-मां पार्वती की पूजा करने से मिलती है। वही पाकुड़ के हाटपाड़ा में हटिया के अंदर बाबा भैरो की पूजा भी वर्षों से की जाती है, हाटपाड़ा निवासी बद्री प्रसाद तिवारी ने बताया कि भैरव की पूजा विगत 1952 से होती चली आ रही है। स्व. देवनारायण तिवारी व आसपास लोगों ने मिलकर पुजा की शुरुआत हुई थी। तभी भैरव का बैठा हुआ प्रतिमा की ऊंचाई पांच फुट हुआ करती थी। अभी ऊंचाई बढ़ाया गया है। तब से अब तक पुजा होती चली आ रही है। काली पुजा की रात ही भैरव की पूजा होती है। यही निमित भी यह पूजा संपन्न हुआ ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को