भर्री हाट विद्यालय बना अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मिसाल, 977 छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री हाट सह उच्च माध्यमिक विद्यालय भर्री गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और आधुनिक सुविधाओं के कारण क्षेत्र में एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में पहचान बना रहा है। विद्यालय में नामांकित 977 छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में समय पर पहुंचकर अनुशासित वातावरण में अध्ययन कर रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जा रहा है। सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचकर नियमित रूप से पठन-पाठन सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देना है।

विद्यालय में कार्यरत शिक्षक राहुल मैथली, दानिश रजा, मोहम्मद रफी आलम, शंकर प्रसाद विश्वास, इशरत प्रवीण, नीतेश कुमार झा, संदीप कुमार मंडल तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने बताया कि शिक्षिका पूजा कुमारी, शिक्षक हारून रशीद, सोमनाथ पोद्दार और कुमार सानू सहित सभी शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए समर्पित हैं। विद्यालय में आयोजित शिक्षक संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों से समयबद्ध एवं प्रभावी शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।

विद्यालय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाती है तथा चेतना सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, भूकंप, बाढ़, आपदा प्रबंधन, बीमारी, लू और ठंड से बचाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं। साथ ही खेल-खेल में शिक्षा और नैतिक मूल्यों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

विद्यालय आधुनिक संसाधनों से भी सुसज्जित है। यहां पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, ओपन जिम, वाद्य यंत्र, सभी कक्षाओं में बिजली, पंखे और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध है। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी टीम दिन-रात कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम विद्यार्थियों की बढ़ती उपस्थिति, अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता के रूप में दिखाई दे रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गुवाहाटी में जाम और ट्रेन लेट से मिलेगी राहत, 1474 करोड़ से बनेगा नया सरायघाट पुल

कटिहार। पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार गुवाहाटी में बढ़ते ट्रैफिक और ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला समय

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला समय कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में रेलवे ट्रैक

**पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, अगस्त में 0\.957 मिलियन टन माल की लोडिंग**

कटिहार: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2026 में कुल 0.957 मिलियन टन माल की लोडिंग

जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान : डालसा

महागामा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से शनिवार को महागामा प्रखंड स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में लीगल लिटरेसी सह आउटरीच एंड अवेयरनेस कार्यक्रम