भागलपुर के चंपानगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर के चंपानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष अमृतलाल एवं मंडल प्रभारी अमरदीप साह ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वार्ड-01, वार्ड-02, वार्ड-04, वार्ड-05, वार्ड-06 और वार्ड-08 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 01, 04, 03, 08, 07, 11 और 16 समेत चौकी नियामतपुर चंपानगर, मसकन बरारी चंपानगर, चंपानगर ताती टोला, घोसी टोला नाथनगर, मोमिन टोला नाथनगर, सिलाटर हाउस नाथनगर और डिगरूज लेन नरगा में कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी की माताओं-बहनों से संवाद किया गया और बच्चों के साथ समय बिताया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े लाभार्थियों, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेविका रुक्मिणी देवी, राखी कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रमिला देवी, सुभद्रा देवी, सुनीता देवी एवं लक्ष्मी कुमारी समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। बच्चों की रचनात्मक क्षमता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

बच्चों के बीच कहानी सुनाने का कार्यक्रम भी हुआ, जिसके माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की सीख दी गई। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे भी निखारने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, माताओं और लाभार्थियों के साथ संवाद को मजबूत करना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास और जागरूकता को बढ़ावा देना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार गुप्ता, गुड्डू ताती, हरीश ठाकुर और मनोज तपस्वी समेत अन्य लोग विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेला की तैयारी तेज, सूर्य सरोवर तट पर होगी गंगा आरती

गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा मेला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की सजावट

एंटी क्राइम अभियान के तहत घोरीचक में वाहनों की जांच, नियम पालन की दी हिदायत

बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक स्थित एनएच पर बुधवार को पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश

मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने मेहरमा में NH-133 किया जाम, वार्ता के बाद सौंपा ज्ञापन

मेहरमा में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग स्थित मेहरमा चौक मोड़ के पास एनएच-133 को जाम कर दिया।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया