भागलपुर: जीवन जागृति समिति ने मेडिकल स्टाफ को दिया CPR एवं आपातकालीन प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: जीवन जागृति समिति के तत्वावधान में मसजक चक स्थित डॉ. संजय कुमार निराला के क्लीनिक परिसर में मेडिकल स्टाफ के लिए सीपीआर (CPR) एवं आपातकालीन प्राथमिक उपचार पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आसपास के विभिन्न क्लीनिकों और अस्पतालों में कार्यरत मेडिकल स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में यदि किसी मरीज को अचानक हार्ट अटैक आ जाए तो सही समय पर दिया गया सीपीआर उसकी जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मेडिकल स्टाफ को सीपीआर और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक ज्ञान होना बेहद आवश्यक है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन सीपीआर अभ्यास, फर्स्ट एड, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने की तकनीक, दवा के रिएक्शन (एलर्जी/एनाफिलेक्सिस) से निपटने के उपाय तथा आपात स्थिति में उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार निराला, डॉ. कुमार शैलेश, डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, डॉ. ऋषि आनंद, डॉ. रवि आनंद और डॉ. राजीव सिन्हा सहित कई चिकित्सकों ने मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण में धीरज कुमार सिन्हा, चंदन कुमार, विकास कुमार, रामजी यादव, शशि शेखर, मौसम कुमारी, खुशी कुमारी, अंकिता रॉय, निक्की कुमारी, मो. अरवाज़, संजीव कुमार, अरुण कुमार, सूरज कुमार, केशव कुमार, रोहित कुमार, मुनेश्वर सिंह एवं इन्दु शेखर सहित मेडिकल स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

जीवन जागृति समिति ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य मेडिकल स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाई जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी