भागलपुर में अंग शिखर सम्मेलन: 12 जिलों के प्रतिनिधियों ने अंग क्षेत्र के विकास का लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: टाउन हॉल में अंग मुक्ति दल की ओर से अंग शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार और झारखंड के अंग क्षेत्र से जुड़े 12 जिलों—भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, गोड्डा, देवघर, दुमका, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया और कटिहार—से करीब एक हजार लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इतिहास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, उद्योग, साहित्य, खेल और पर्यावरण सहित 13 विषयों पर विशेषज्ञों ने अंग क्षेत्र के अतीत, वर्तमान और भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की।

अंग मुक्ति दल के महासचिव अमित विक्रम ने कहा कि संगठन का उद्देश्य लोगों में यह विश्वास जगाना है कि अंग क्षेत्र विकास के नए शिखर तक पहुंच सकता है। वहीं अध्यक्ष ए.के. प्रियदर्शी ने कहा कि सम्मेलन में केवल वक्ताओं और सम्मानित व्यक्तियों को नहीं, बल्कि अंग के भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने का प्रयास किया गया है, जो क्षेत्र के समग्र विकास की जिम्मेदारी निभाएंगे।

सम्मेलन के दूसरे सत्र में शिक्षा, समाज, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 लोगों को ‘अंग गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में अंग क्षेत्र के विकास और पहचान को मजबूत करने के लिए ऐसे सम्मेलन लगातार आयोजित किए जाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित