भागलपुर में अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट शुरू, 30 गांवों को मिलेगा लाभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : स्थानीय समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। भागलपुर की जिलाधिकारी आलंकृता पांडेय ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट के आसपास के 30 गांवों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए क्षेत्र में 18 निर्धारित स्टॉपेज प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां तय कार्यक्रम के अनुसार मोबाइल हेल्थ यूनिट पहुंचकर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाना है। मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से स्थानीय समुदायों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य जांच के अलावा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवा भी देने की व्यवस्था की गई है।

अडानी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के साथ-साथ समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक