भागलपुर में ‘आंगन उत्सव’ का भव्य आयोजन, 30 से अधिक बच्चों के बीच बांटी गई पौष्टिक सामग्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भागलपुर जिले में ‘आंगन मिलन सेवा-आंगन उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र को गुब्बारों, रंगोली और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले 30 से अधिक बच्चों के बीच फल, पौष्टिक आहार, बिस्किट और शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों की किलकारियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया। वहीं, केंद्र पर मौजूद माताओं और महिलाओं से बच्चों के पोषण, स्वच्छता और शिक्षा को लेकर संवाद किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविका और सहायिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में राष्ट्र सेवा को अपना जीवन मंत्र बनाया है। इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी स्वेता सिंह ने कहा कि बच्चों की मुस्कान में ही सेवा की सच्ची सार्थकता है। उनके अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों के विकास की नींव मजबूत होती है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रूबी दास, अलोक सिंह, नितेश सिंह, योगेश पांडेय, मनीष दास, अमरदीप साह, भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, देवब्रत घोष, नीतू चौबे, शांति देवी, राजकिशोर गुप्ता, कुंदन कुमारी, प्रीति श्रीवास्तव, किरण राजहंस, संगीता सिन्हा, प्रीति पांडेय, रेखा साह, सुनिधि मिश्रा, पल्लवी पांडेय, विनीत भगत, सिम्मी झा, अमृत लाल, अमित ट्विंकल, चंदन पोद्दार, रघुनन्दन चौरसिया, सुनीता सिंह, कविता देवी, बबिता देवी, नीलू देवी, पुष्पा, अनीता देवी, वीणा देवी, सरिता कुमारी और सुषमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को