भागलपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच हुए गोलीकांड में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

घटना भागलपुर जिले के एक इलाके की है, जहां मामूली विवाद के बाद नित्यानंद राय के बहनोई गुल्लो यादव के दो बेटे— जयवीर यादव और विकल यादव के बीच कहासुनी हो गई. बताया जा रहा है कि यह विवाद पानी देने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने हथियार उठा लिए और एक-दूसरे पर गोली चला दी.

मामले में जांच जारी
इस गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयवीर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक