भागलपुर में ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण सांसद अजय मंडल एवं विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल की गरिमामय उपस्थिति में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था, स्वागत समेत अन्य जरूरी तैयारियों का जायजा लिया गया।

सांसद अजय मंडल ने कहा कि जीविका ने बिहार की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को संगठित होकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। उन्होंने जीविका के जरिए महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण बताया।

जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां लगातार चल रही हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष महानगर सुड्डू साईं ने कहा कि जीविका महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बना है। वहीं जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहेगी और इसे सफल बनाने के लिए महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता सक्रियता से जुटी हुई हैं।

महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी साह ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और महिला कार्यकर्ताओं में इसे लेकर विशेष उत्साह है। निरीक्षण के दौरान विकास कुमार, अजय कुमार, शैलेन्द्र तोमर समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में