भागलपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की चाची के श्राद्धकर्म में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे की पूजनीय चाची स्वर्गीय श्रीमती मधुर चौबे के श्राद्धकर्म एवं शांति भोज का आयोजन उनके पैतृक गांव दरियापुर में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भागलपुर और बांका जिले से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पहुंचे तथा दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

श्राद्धकर्म के दौरान अश्विनी कुमार चौबे भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि लगभग 95 वर्षीय उनकी चाची स्व. मधुर चौबे ने बचपन से उन्हें मातृवत स्नेह और ममता दी। उन्होंने बताया कि चाची उन्हें प्यार से ‘नुनु बाबू’ कहकर बुलाती थीं और हर कठिन समय में उनका स्नेह व आशीर्वाद उनके साथ रहा। उन्होंने इसे अपने जीवन की अपूरणीय व्यक्तिगत क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्राद्धकर्म में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्रीमती मधुर चौबे के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए, दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया। कार्यक्रम श्रद्धा, संवेदना और पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में संपन्न हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित