भागलपुर में प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर सम्मान समारोह, युवाओं से उनकी रचनाएं पढ़ने की अपी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: प्रेमचंद शरतचंद्र स्मृति कमिटी की ओर से एबीसी केमेस्ट्री क्लासेस, रेकाबगंज के प्रांगण में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती सम्मानपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। समारोह की अध्यक्षता कमिटी के अध्यक्ष तापस घोष ने की।

कार्यक्रम में सबसे पहले डॉ. जयंत जलद ने अंगिका में जनवादी काव्य गीत प्रस्तुत किया, जबकि सच्चिदानंद किरण ने जनवादी कविता का पाठ कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कमिटी के सचिव रवि कुमार सिंह ने अपने संबोधन में प्रेमचंद के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी साहित्यिक रचनाओं और समाज, राष्ट्र, किसानों, महिलाओं तथा वंचित एवं शोषित वर्गों के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं एबीसी केमेस्ट्री क्लासेस के निदेशक विनय यादव ने युवाओं से प्रेमचंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में तापस घोष ने कहा कि आज के युवा वर्ग को प्रेमचंद की कहानियां और उपन्यास पढ़ने चाहिए तथा उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद के आदर्शों पर चलकर ही नए भारत के निर्माण में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में दीपक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों से प्रेमचंद के विचारों और सपनों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर विनय यादव, तरुण घोष, शांतनु गांगुली, गौतम कुमार, सत्येन भास्कर, प्रकाश चौधरी, सुनील कुमार, श्रवण कुमार, रंजना कुमारी, नेहा कुमारी, प्रसेनजीत प्रताप, विकास कुमार, वर्षा कुमारी, करिश्मा कुमारी, जुली कुमारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रणव भारद्वाज ने किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत