भागलपुर में मारवाड़ी कॉलेज भवन खाली कराने की मांग, कुलसचिव से मिला एसएसएआई का शिष्टमंडल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में मारवाड़ी कॉलेज के नवनिर्मित भवन में कथित रूप से अनधिकृत तरीके से चल रहे श्री मारवाड़ी पाठशाला (वित्तीय कमिटी) के कार्यालय को जल्द खाली कराने और भवन में सुचारू रूप से वर्गाध्यापन शुरू कराने की मांग को लेकर टीएमबीयू एसएसएआई का एक शिष्टमंडल कुलसचिव प्रो. रामाशीष पूर्वे से मिला। शिष्टमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष लालू यादव ने किया। मुलाकात के दौरान लालू यादव ने कहा कि संगठन की ओर से लंबे समय से मारवाड़ी कॉलेज के नवनिर्मित भवन से कथित अनधिकृत कब्जा हटाने और वहां नियमित कक्षाएं शुरू कराने की मांग की जा रही है।

लालू यादव ने कुलसचिव से कहा कि इस मामले में विश्वविद्यालय की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हर बार कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस पर कुलसचिव प्रो. रामाशीष पूर्वे ने शिष्टमंडल को जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद लालू यादव ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर भवन से श्री मारवाड़ी पाठशाला का कार्यालय नहीं हटाया गया तो एसएसएआई की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा। शिष्टमंडल के साथ रमन कुमार, गोविंद, ऋषभ कुमार, कौशल शर्मा, अभय झा, विनय ठाकुर, मुकेश राय, मिथुन चौरसिया, सागर दास, ललन मंडल, कमलेश शाह, सोनू शाह और आनंद राज मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेला की तैयारी तेज, सूर्य सरोवर तट पर होगी गंगा आरती

गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा मेला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की सजावट

एंटी क्राइम अभियान के तहत घोरीचक में वाहनों की जांच, नियम पालन की दी हिदायत

बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक स्थित एनएच पर बुधवार को पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश

मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने मेहरमा में NH-133 किया जाम, वार्ता के बाद सौंपा ज्ञापन

मेहरमा में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग स्थित मेहरमा चौक मोड़ के पास एनएच-133 को जाम कर दिया।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया