भागलपुर में रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि मनाई गई, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर भागलपुर के अलीगंज स्थित संतोष साह के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान ने की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, प्रदेश सचिव सप्त ऋषि पांडे, प्रदेश प्रवक्ता अंशु प्रियंका मिश्रा, आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पंचायती राज जिला अध्यक्ष अमित पासवान, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष योगेश साह, संसदीय जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बेलाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष साह, जिला उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी, राहुल कुलकर्णी, दमन साहू, रूपा कुमारी, भानु शेखर, मंजीत कुशवाहा, नीरज कुमार और जिला महासचिव वर्षा रानी समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने रामविलास पासवान के कार्यों और विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। वहीं, पार्टी की विचारधारा और रामविलास पासवान के आदर्शों से प्रेरित होकर दर्जनों लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, डीसी लोकेश मिश्रा ने दिए जरूरी निर्देश

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक

गोड्डा में 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

गोड्डा: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को आसान बनाने के लिए 10 अक्टूबर को गोड्डा जिले के सभी मतदान केंद्रों

गोड्डा के घाट पहाड़पुर में डिजिटाइजेशन कैंप का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की घाट पहाड़पुर पंचायत

कटिहार का दूरदर्शन टावर बना पहचान, कभी घर-घर मनोरंजन का था प्रमुख साधन

कटिहार: कभी घर-घर तक समाचार और मनोरंजन पहुंचाने वाला कटिहार का दूरदर्शन टेलीविजन टावर आज अपनी पुरानी पहचान की याद दिलाता है। 1980 के दशक