भागलपुर में लोजपा रामविलास कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, सुबोध पासवान ने लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के भागलपुर जिला कार्यालय, अलीगंज में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:45 बजे जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के बाद जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं और संघर्ष किया। उनके बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र होकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

सुबोध पासवान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को अपने पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले क्रांतिकारियों के आदर्शों और बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सौरभ तिवारी, विजय यादव, सप्तऋषि पांडेय, महानगर अध्यक्ष सौरव सुमन सिंह, प्रधान महासचिव मुकेश सिंह, महिला जिला अध्यक्ष अंशु प्रियंका, जिला महासचिव वर्षा सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पासवान, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमीष तिवारी और लेबर सेल के जिला अध्यक्ष विनोद पासवान सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

इसके अलावा सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेला की तैयारी तेज, सूर्य सरोवर तट पर होगी गंगा आरती

गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा मेला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की सजावट

एंटी क्राइम अभियान के तहत घोरीचक में वाहनों की जांच, नियम पालन की दी हिदायत

बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक स्थित एनएच पर बुधवार को पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश

मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने मेहरमा में NH-133 किया जाम, वार्ता के बाद सौंपा ज्ञापन

मेहरमा में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग स्थित मेहरमा चौक मोड़ के पास एनएच-133 को जाम कर दिया।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया