भागलपुर में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित, 22 मामलों की हुई सुनवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार सरकार की ‘7 निश्चय-3: बढ़ेगा अपना बिहार’ योजना के तहत संचालित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने की, जहां आम नागरिकों से जुड़े करीब 22 मामलों की सुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान लंबित पेंशन, भूमि विवाद तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदनों पर विस्तार से विचार किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना और विभिन्न विभागीय कार्यालयों में भी ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत शिकायतों की सुनवाई की गई। सभी प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही जनसुनवाई केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

प्रशासन का कहना है कि इस जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, सरकारी सेवाओं को अधिक जवाबदेह बनाना और सुशासन की भावना को मजबूत करना है। इस पहल के माध्यम से लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण शुरू, पहले चरण में 509 छात्र-छात्राओं को मिला लाभ

पाकुड़िया: झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल

पाकुड़ और जियापानी में 4-5 जुलाई को प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

पाकुड़: झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (JUSNL) के संचरण अनुमंडल, पाकुड़ द्वारा 132 केवी मदनपुर–पाकुड़ और मदनपुर–जियापानी संचरण लाइन में रखरखाव तथा पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई

कटिहार: मनिहारी लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कटिहार: मनिहारी थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस के मैनेजर से हुई लूट की वारदात का कटिहार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर

कटिहार गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर

कटिहार: सहायक थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस