भागलपुर वार्ड 06 में PCC सड़क और नाला निर्माण का उद्घाटन, महापौर ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर वार्ड 06 में PCC सड़क और नाला निर्माण का उद्घाटन, महापौर ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ

भागलपुर: नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के तहत वार्ड संख्या 06 में नवनिर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने किया। यह विकास कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के 15वें वित्त आयोग मद योजना के अंतर्गत कराया गया है।

योजना के तहत 11 लाख 58 हजार 884 रुपये की प्राक्कलित राशि से चुन्नी साह लेन/हजारी साह लेन में गोपाल साह के घर से दीपक गुप्ता के घर तक PCC पथ एवं RCC नाला तथा ज्ञान सरोवर से प्रहलाद राय के घर तक नाला निर्माण का कार्य पूरा कराया गया है।

उद्घाटन के दौरान महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना, जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना और लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन भी आसान होगा।

स्थानीय पार्षद मनोज पासवान ने योजनाओं के पूरा होने पर नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के पूरा होने पर खुशी जताई और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित