भागलपुर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सुल्तानगंज प्रखंड परिसर, रेलवे स्टेशन, बाबा चौक, कृष्णगढ़, कमराय, बूढ़ानाथ, सीढ़ी घाट, नमामि गंगे घाट, बाबा अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक और गांधी बेलारी सहित प्रमुख मेला स्थलों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, नियंत्रण कक्ष, पुलिस आवासन, स्वास्थ्य शिविर, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी तथा अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज और बाबा अजगैबीनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, स्वच्छता, सुगम यातायात और सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मेला अवधि के दौरान प्रभावी निगरानी और त्वरित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला-2026 के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन